लुधियाना: लुधियाना से भयानक आगजनी की खबर सामने आई है. यह घटना जस्सियां रोड के पास रेलवे पुल के पार तरसेम हॉस्पिटल के नजदीक केसरी एनक्लेव, कुंज विहार कालोनी के पीछ एक बस्ती में स्थित एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर अफसर राजिंदर कुमार के अनुसार आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत करीब 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू करने में जुट गई। देखते ही देखते पूरा वातावरण आग की लपटों से भयानक नजर आने लगा. दूर तक आग का गोला और लपट नजर आ रही थी.

जानकारी अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि सारे इलाके में हाहाकार मच गई. हर तरफ अपनी जान बचाने को लेकर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई आग की लपटे लगातार बढ़ती जा रही थी. ही गोदाम में कबाड़ था जो जल कर आग को और भी बढ़ा रहा था. फायरब्रिगेड की करीब 6 से आधिक गाड़ियां मौके पर डटी हुई थी. आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन बहुत आसपास के लोगों में इस घटना से भयानक डर बन गया है.