लुधियाना : पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 5 बजे तक 49.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग किया.
उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच कड़ा मुकाबला है। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, BJP ने जीवन गुप्ता और SAD ने परुपकार सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया है।
मतगणना 23 जून 2025 को
कुल 1,74,174 मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनके लिए 194 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया चल रही है। मतगणना 23 जून 2025 को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एक महिला सहित कुल 14 उम्मीदवार
चुनाव मैदान में एक महिला सहित कुल 14 उम्मीदवार हैं। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की पांच कंपनियां, 1404 पुलिसकर्मी, 60 पुलिस नाके और 19 गश्ती टीमें तैनात की गई हैं। यह सीट AAP विधायक गुरप्रीत बसी गोगी की गोली लगने से हुई मृत्यु के बाद खाली हुई थी। AAP ने इस सीट पर अपने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उतारा है।

सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
जिला प्रशासन ने वोटिंग के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल जमा करने और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। कुल 235 कैमरे लगाए गए हैं, और पूरी प्रक्रिया की लाइव निगरानी एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी। 776 सरकारी कर्मचारी, जिनमें 194 प्रीजाइडिंग ऑफिसर, 194 सहायक प्रीजाइडिंग ऑफिसर और 388 पोलिंग ऑफिसर शामिल हैं, ड्यूटी पर तैनात हैं।
पार्टियों के उम्मीदवार
AAP
संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। एक कारोबारी होने के नाते, वे उद्योगपतियों को आकर्षित करने के साथ-साथ विकास कार्यों के लिए सक्रिय हैं।
कांग्रेस: पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को उतारा गया है। वे इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2022 में AAP की लहर में हार गए थे।
शिरोमणि अकाली दल SAD
वकील परउपकार सिंह घुम्मण को टिकट दी गई है। उन्होंने दिलरोज़ मामले में दोषी को मौत की सजा दिलाई थी, जो अब हाई कोर्ट में है।
BJP
जिवन गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। वे दो बार प्रदेश BJP के महासचिव रह चुके हैं और RSS पृष्ठभूमि से हैं। वे कार उपकरणों के डीलर और कारोबारी हैं।
- 10 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : परिषद चुनाव को लेकर जदयू की बैठक, बीजेपी महिला मोर्चा का मार्च
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
