लुधियाना : पंजाब के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला टावर में उपर चढ़ कर हल्ला करने लगी. खबर है कि थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कला मे पति द्वारा दूसरी महिला से शादी करने के विरोध के चलते एक महिला इस हरकत को किया. देखते ही देखते महिला मोबाइल के टावर में चढ़ने लगी और 200 फीट ऊँचाई पर जा पहुंची. इसके बाद उसे देखकर गाँव के अन्य लोग नीचे उतरने की मिन्नत करने लगे लेकिन वह महिला नहीं मानी और पति की दूसरी शादी का विरोध करने लगी.
बता दें कि मोबाइल टावर पर चढ़ गई जिसके बाद महिला द्वारा टावर के ऊपर चढ़कर अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में कहा गया. सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई.

जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि गांव बग्गा कला में एक महिला मोबाइल फोन के 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई है जिसके बाद पुलिस द्वारा टावर पर चढ़ी महिला गमगमी देवी ने बताया कि उसके पति पलटू मंडल ने सोना देवी महिला के साथ उसे बिना तलाक दिए शादी कर ली गई. पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई. जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने गमगमी देवी को टावर से नीचे उतार लिया गया है और उसके पति पलटू मंडल को काबू करके थाना लाडोवाल में लाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगे की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा नेता से मारपीट-लूट का आरोप: कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपाई थाने के सामने धरने पर बैठे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- “रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, दोनों देश इसे न तोड़ें”
