लुधियाना . शहर के जोधेवाल क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित तौर पर चोरी के शक में कुछ युवकों द्वारा मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है. इस युवक को सबके सामने खम्बे से बांधा है और उसके उसकी पटाई भी की है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.
खबर है कि पहले कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर रस्सी से बांध देते हैं. उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, उसके बाल और भौंह काट दी गई तथा उसके गले में एक पर्ची लटका दी गई, जिस पर उसे चोर बताया गया था. बाद में उसे एक खंभे से भी बांध दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर जोधेवाल थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
- कलम छोड़ अनशन की राह पर IVRI के शोधार्थी, स्टाइपेंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला सीधा मोर्चा
- बंगाल STF ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की, मालिक फरार
- कार्यालय में ही भिड़े मनरेगा कर्मी और कार्यक्रम पदाधिकारी, पीओ पर मारपीट का आरोप
- ड्यूटी पोस्ट तक पहुंचा, मोबाइल छीना और फरार हुआ; अब पुलिस ने पकड़ा
