राम कुमार यादव, सरगुजा। जिले के लुंड्रा इलाके में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार 5 अक्टूबर की रात छात्रा अपनी सहेली के साथ गांव में लगे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को देखने जा रही थी। इसी दौरान बाइक और स्कूटी सवार चार लोगों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को जंगल की तरफ ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लुंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

