भिवानी। जिले के गांव दिनोद में एक युवक की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के ही एक पिता-पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने फोन करके रवि नाम के युवक को अपने खेत में बुलाया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। 23 वर्षीय रवि की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
फोन करके बुलाया और हाथ-पांव बांधकर पीटा
मृतक के ताऊ दुलीचंद ने बताया कि 6 जुलाई को आरोपियों ने रवि को कई बार फोन करके अपने खेत में बुलाया। खेत में पहुंचने के बाद आरोपियों ने रवि के हाथ-पांव बांध दिए और एक कमरे में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई इतनी भयानक थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने बाद में उसे अधमरी हालत में कमरे के बाहर फेंक दिया।
अस्पताल में तोड़ा दम
परिजन रवि को तुरंत भिवानी के नागरिक अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान 7 जुलाई को रवि ने दम तोड़ दिया। जब रवि को बरामद किया गया, तो उसके हाथों पर रस्सी बंधी हुई थी, जिससे साफ है कि उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया था। रवि तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अभी अविवाहित था। करीब 2 साल पहले वह आरोपियों के यहां ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन हत्या की ठोस वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है।

- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
