बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अपनी मां के दशगात्र में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिवार में दो मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

कब और कैसे हुई घटना ?

मृतक की पहचान कृष्णाकुमार धीवर के रूप में हुई है, जो कि भेड़ीमुड़ा गांव का रहने वाला था। 10 दिन पहले कृष्णाकुमार की मां का निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका दशगात्र कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दशगात्र की रस्म पूरी होने के बाद परिवार के सदस्य और रिश्तेदार पास स्थित नइया तालाब नहाने पहुंचे।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान कृष्णकुमार भी तालाब में उतरा। कुछ देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तब परिजनों को चिंता हुई। पहले उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में युवक का शव बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें