Rajasthan News: राजस्थान की सियासत उफान पर है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को लेकर दिए गए ताजा बयान ने अब भाजपा को हमला करने का नया मौका दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि गहलोत साहब आज भी सचिन पायलट को बच्चा ही समझते हैं और कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने का दावा महज एक दिखावा है।

पूरा मामला तब गरमाया जब अशोक गहलोत ने पायलट का बचाव करते हुए कहा था कि सचिन पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं। इस पर मदन राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह बयान खुद ही शक पैदा करता है। राठौड़ ने सवाल उठाया, अगर पायलट की दोनों टांगें कांग्रेस में हैं, तो क्या गहलोत उन्हें अब तक पराया मान रहे थे? यह बयान गहलोत की असुरक्षा और कांग्रेस के भीतर चल रहे जबरदस्त शीतयुद्ध को उजागर करता है।
सिर्फ फोटो खिंचवाने से नहीं सुधरेंगे रिश्ते
मदन राठौड़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर हमला बोलते हुए कहा केवल मीडिया के सामने मुस्कुराकर फोटो खिंचवा लेने से दिलों की दूरियां कम नहीं हो जातीं। कांग्रेस के भीतर आज भी नेताओं के बीच भरोसे की भारी कमी है। पायलट के राजनीतिक कद को गहलोत ने कभी खुले मन से स्वीकार नहीं किया। सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि भाजपा इस बयान को जनता के बीच पायलट के अपमान के तौर पर पेश करने की रणनीति बना रही है।
बहुरूपिया बनाम रौद्र रूप का विवाद
इस सियासी दंगल की शुरुआत भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने टोंक में पायलट को बहुरूपिया कह दिया था। राठौड़ ने उसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पायलट के कई चेहरे रहे हैं कभी सौम्य, तो कभी आक्रामक। उन्होंने राजेश पायलट के सम्मान के मुद्दे पर पायलट के रौद्र रूप की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस में सत्ता संघर्ष अभी थमा नहीं है, बस उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- हथकड़ी समेत दो आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, तबियत बिगड़ने का नाटक कर भागे
- Jharkhand News: चाईबासा में गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, दो कर्मचारियों पर FIR
- महागठबंधन उम्मीदवार डॉ. संजीव सिंह का दावा, शिक्षकों के सम्मान और हक के लिए लड़ेंगे चुनाव
- नरेंद्रनगर में पार्किंग के लिए कब जारी होगा पैसा? वित्त समिति की बैठक में दिए गए निर्देश
- पंजाब बंद: परविंदर सिंह झोटा की हत्या का असर, लोगों में बढ़ रहा रोष

