Rajasthan Politics News: जोधपुर के सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत ने राजस्थान में हड़कंप मचा दिया है। इधर, करौली के पांचना बांध को लेकर मची खींचतान ने सूबे की सियासत का पारा और चढ़ा दिया है।

उन्होंने साफ किया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। राठौड़ ने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान के अस्पतालों की व्यवस्था पूरी तरह बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटा और बीकानेर के बाद जोधपुर जैसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए हम सिस्टम को चाक-चौबंद करेंगे।
पांचना बांध विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बयानबाजी पर उन्होंने गहलोत को ही इस पूरे विवाद का मुख्य जिम्मेदार बता दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तीखे लहजे में पूछा कि जब 5 साल तक सत्ता आपके पास थी, तब यह मुद्दा क्यों नहीं सुलझाया? उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने सिर्फ इस मामले पर राजनीति की और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।
मदन राठौड़ ने दावा किया है कि उनकी सरकार अब पांचना बांध के मुद्दे को लेकर गंभीर है। सूत्रों की मानें तो सरकार ने इस विवाद को जड़ से खत्म करने का मन बना लिया है। जल्द ही इस मामले पर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि अब राजनीति नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का स्थायी हल निकालना उनकी प्राथमिकता है।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
