शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के सबसे बड़े बस टर्मिनल ISBT बस स्टैंड में आगजनी से हड़कंप मच गया। देर शाम वर्मा ट्रैवल्स की बसों में अचानक आग लग गई। इस दौरान बीच-बीच में बसों में ब्लास्ट होता रहा। घटना के बाद मौके पर करीब 10-12 टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बता दें कि आईएसबीटी अंतरराज्यीय बस स्टैंड है जहां हमेशा सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहती है। आज शाम अचानक बसों में आग लग गई जिसके बाद आसपास की सभी बसों को हटाया गया। जिस दौरान हादसा हुआ, उस वक्त वहां 50 से ज्यादा बस मौजूद थीं। गनीमत रही कि आगजनी के दौरान बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। गोविंदपुरा एसीपी अदिति भावसार ने इस पूरे मामले में कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

