संजय पाटीदार, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश ने अपने संगठन में भवन निर्माण एवं भवन सुदृढ़ीकरण समिति के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समिति के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा इस समिति के गठन की घोषणा 12 मई 2026 को की गई थी, जिसके संबंध में अब 13 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस महत्वपूर्ण समिति में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को समिति का सचिव बनाया गया है।

समिति में शामिल अन्य प्रमुख पदाधिकारी

भवन निर्माण एवं भवन सृद्ढ़ीकरण समिति में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। श्याम महाजन, शैलेंद्र बरुआ और राहुल कोठारी को समित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष जीतू जिराती और गौरव गर्ग को भी इस समिति में शामिल किया गया है। इस समिति के गठन और नियुक्तियों से पार्टी के आगामी निर्माण कार्यों और संगठनात्मक कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण की रूपरेखा को गति मिलने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m