राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी में प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति की गई है। डॉ निशांत खरे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि डॉ निशांत जैन प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कार्यालय प्रभारी भी है।

कौन है डॉ निशांत खरे

  • निवास स्थान: इंदौर
  • व्यवसाय: प्लास्टिक सर्जन
  • शैक्षणिक योग्यता: MBBS, MS (General Surgery), MCh (Plastic Surgery)

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन

डॉ निशांत जैन लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वे मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग के प्रभारी भी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m