बी डी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश में जालसाजों ने आम लोगों के साथ-साथ अब अफसरों के नाम पर भी ठगी करनी शुरू कर दी है। दमोह में कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
दरअसल, दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी है। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी लगी, उन्होंने लोगों से सजग रहने की अपील की है। कलेक्टर ने हिदायत दी है कि फर्जी आईडी से किसी प्रकार का संबंध न रखें।

कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक संदेश जारी करते हुए पोस्ट किया गया है। उसमें लिखा गया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी (Fake) फेसबुक आईडी बनाई गई है। आमजन से अनुरोध है कि ऐसी किसी भी आईडी से प्राप्त फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज या अन्य संवाद का जवाब न दें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करें। कलेक्टर की आधिकारिक जानकारी और अपडेट केवल Collector Office Damoh के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से ही प्राप्त करें। किसी भी संदिग्ध फर्जी आईडी से सावधान रहें और अफवाहों पर विश्वास न करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


