शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। नीमच, मंदसौर, कटनी, सतना, रीवा और ग्वालियर में मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं उज्जैन, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो में गरज-चमक के साथ बारिश संभव है।
READ MORE: MP Morning News: जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में शामिल होंगे CM डॉ. मोहन, जन विश्वास अभियान कार्यक्रम 29 अगस्त को प्रस्तावित, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हल्लाबोल
इसके साथ ही कई इलाकों में 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की दर से पानी गिरने का अनुमान है। भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। पन्ना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, शहडोल, मंडला, सिवनी और डिंडोरी में भी अलर्ट जारी किया गया है।
READ MORE: 27 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, त्रिपुंड और रजत मुकुट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है और मौसमी नदियों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ों के नीचे खड़े न हों, जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें, सुरक्षित पक्के मकानों में रहें और अतिप्रवाहित पुल, सड़क तथा नदी-नालों को पार न करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
समाचार


