राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ सतना। Madhya Pradesh Ka Bhavishya Satna: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे भरोसेमंद चैनल न्यूज 24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (News24 MP-CG) और लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को विंध्य की औद्योगिक राजधानी सतना में खास कार्यक्रम ‘मध्य प्रदेश का भविष्य सतना’ का आयोजन करने जा रहा है। जहां विकास के रोडमैप समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से सतना-पन्ना रोड पतेरी स्थित ‘द क्राउन रिजॉर्ट’ में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित करने वाली शख्सियतें सम्मानित होंगी। सतना में हुए विकास कार्यों पर चर्चा और उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले की शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा।

इस खास मंच के जरिए हम सतना के विकास का रोडमैप जानेंगे और भविष्य की बड़ी योजनाओं और यहां आने वाले विकास कार्यों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही, इस मंच से उन शख्सियतों का भी सम्मान किया जाएगा जिन्होंने सतना और मध्य प्रदेश के भविष्य को संवारने में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का प्रमुख न्यूज चैनल न्यूज 24 एमपी-सीजी और लल्लूराम डॉट कॉम नियमित रूप से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। जिससे समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में कुशल कार्य करने वाले लोग सम्मानित हों सके।

इससे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रगतिशील भारत में अपना योगदान दें। जिस तरह लल्लूराम डॉट कॉम मप्र-छत्तीसगढ़ में अपनी खबरों की विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है, उसी तरह न्यूज 24 मप्र-छत्तीसगढ़ ने भी दर्शकों के बीच अपनी प्रमुख जगह बनाई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


