शब्बीर अहमद, भोपाल। सऊदी अरब पर हुए हूती हमलों के बाद उपजे तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से उमराह पर गए लगभग 300 यात्री खाड़ी देशों में फंस गए हैं। इनमें भोपाल, इंदौर, सीहोर और शुजालपुर के यात्री सबसे ज्यादा संख्या में शामिल हैं। विदेश में फंसे इन यात्रियों ने वीडियो जारी कर केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है और स्पेशल प्लेन चलवाकर सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत अर्जियों की सुनवाई के लिए बनीं 7 विशेष पीठें; जानें कब होगी सुनवाई

एयरलाइंस पर लगाए गंभीर आरोप

फंसे हुए यात्रियों ने एयरलाइंस कंपनियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि हूती हमलों के बाद एयरलाइंस ने अचानक उनकी उड़ानें और टिकट रद्द कर दिए, लेकिन उनके ठहरने या खाने-पीने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। नियमों के तहत यदि एयरलाइंस टिकट रद्द करती है, तो वहां रुकने और व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उसकी होती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: Rajysabha BY Election: हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; BJP बोली- इतनी नफरत क्यों?

4 से 5 गुना महंगे मिल रहे हैं टिकट

यात्रियों ने यह भी दर्द बयां किया कि यदि वे दूसरी एयरलाइंस से वापसी का टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, तो एयरलाइंस कंपनियां मनमानी करते हुए सामान्य से 4 से 5 गुना ज्यादा महंगे दाम वसूल रही हैं। आर्थिक परेशानी और अनिश्चितता के माहौल में घबराए इन यात्रियों ने भारत सरकार से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें सुरक्षित उनके घर वापस पहुंचाएं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m