राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व के मडियादो वन परिक्षेत्र बफर जोन के अंतर्गत आने वाले कारीबरा गांव में मवेशी चरा रहे बबलू आदिवासी पर एक भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वनकर्मियों की तत्परता से समय पर मिला इलाज

घटना की सूचना मिलते ही मडियादो बफर जोन के बीटगार्ड रामगोपाल अहिरवार अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए भालू के हमले में घायल हुए बबलू आदिवासी को अपनी देखरेख में वन विभाग के शासकीय वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायल का तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया, जिससे उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वन विभाग के इस त्वरित कदम की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m