प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। साथ ही गर्भगृह में पूजा कर शयन आरती में भी शामिल हुए। आरती के दौरान मुख्यमंत्री ने झाँझ भी बजाई। नंदी हॉल से दर्शन कर सीएम से साष्टांग दंडवत प्रणाम किया।
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत और सम्मान किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उज्जैन हेलीपेड पर अधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


