CM Devendra Fadnavis-Uddhav Thackeray And Raj Thackeray Share Stage: महाराष्ट्र की राजनीति में कब कौन सी खिचड़ी पक जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में कब किधर चला जाए और कौन सी पार्टियों का ‘नाभिकीय विखंडन’ हो जाए ये तो पार्टी चीफ तक को भी पता नहीं चलता। फिलहाल वर्तमान में सीएम देवेंद्र फडणवीस, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक ही मंच पर दिखना कौतूहल पैदा कर रहा है। एक मंच पर CM फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे ने जिस तरह मजाकिया अंदाज में एक दूसरे पर कटाक्ष किए वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब राजनीतिक पंडितों के दिमाग में यही चल रहा है कि महाराष्ट्र की सियासत में अब ये कौन सी खिचड़ी पक रही है।
दरअसल मुंबई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ मंच साझा किया। तीनों 75 कार्टूनिस्टों के काम और उनकी प्रोफाइल पर आधारित पुस्तक ‘महाराष्ट्र ची हास्यरेषा’ (द लाफ्टर लाइन्स ऑफ महाराष्ट्र) के लॉन्च पर पहुंचे थे।
कार्यक्रम में राजनीतिक मतभेदों के बीच संवाद की परंपरा पर चर्चा हुई। इस दौरान राज ठाकरे के मजाकिया अंदाज और फडणवीस के जवाब ने भी लोगों का ध्यान खींचा। आशीष शेलार की बातों पर MNS चीफ राज ठाकरे ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह खुशी-खुशी फडणवीस को बार-बार इनवाइट करेंगे, लेकिन शेलार को यह पक्का करना होगा कि वह 2029 तक मुख्यमंत्री बने रहें। इस दौरान पूरे हॉल में ठहाके लगने लगे, इसपर, सीएम फडणवीस ने भी उतने ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह तो उद्धव ठाकरे सहित सभी का इनविटेशन स्वीकार करते हैं। साल 2019 तक जब भी उद्धव ठाकरे ने मुझे बुलाया, मैं गया। लेकिन 2019 के बाद उन्होंने नहीं बुलाया. मैं तब से इंतजार कर रहा हूं 2019 के चुनाव में ही बीजेपी और शिवसेना सालों बाद अलग हुए थे।
यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं के एक साथ आने पर किसी को भी हैरान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमें एक मंच पर देखकर कुछ लोग हैरान क्यों हुए। यह महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है। अलग-अलग पार्टियों के नेता एक ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, साथ हंस सकते हैं और साथ बैठकर चाय पी सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कार्टूनिस्टों के लिए एक समर्पित गैलरी स्थापित करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए वह उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का सहयोग मांगेंगे।
कार्यक्रम के बाद राज ठाकरे ने क्या कुछ कहा
मुंबई में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा कि प सोच रहे होंगे कि हम तीनों आज एक स्टेज पर कैसे आए हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म होते हैं जहां हम सब राजनीति को किनारे रखकर एक साथ आते हैं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर हम पॉलिटिक्स के बजाय आर्ट और कल्चर पर बात करते हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

