US-Iran Conflict: एक बार फिर से मिडिल ईस्ट (Middle East) में युद्ध के आसार फिर से बढ़ने लगा है. अमेरिका ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी सेना (us Army) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश के 96 घंटे के भीतर ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने के लिए तैयार है. इजरायल भी अमेरिका के साथ नए हमलों की तैयारी कर रहा है. हालांकि, ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. संभावित निशानों में ईरान के ऊर्जा ढांचे, सैन्य ठिकाने और परमाणु फैसिलिटी शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने कई विकल्प तैयार रखे हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से सैन्य टकराव का तबाही मचाने को मचल रहा है. अमेरिकी सेना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के 96 घंटे के भीतर ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने के लिए तैयार है. कहने का यह मतलब है कि जैसे ही ट्रम्प से हरी झंडी मिलती है तो अमेरिकी सेना हमला शुरू कर सकती है.
हालांकि, ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप साल के अंत से पहले हमले की मंजूरी दे सकते हैं. इसके लिए 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद का समय अहम माना जा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस संभावित कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पर्याप्त सैन्य ताकत पहले से मौजूद है. हालांकि, ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है और व्हाइट हाउस ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि ट्रंप पहले भी कुछ सैन्य कार्रवाइयों के पक्ष में नजर आए, लेकिन अंतिम समय में पीछे हट गए. इससे हमले की तारीख को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
अमेरिकी खुफिया सूत्रों के अनुसार, ईरान और यमन के हूती विद्रोही अमेरिका और संभवतः इजरायल की ओर जब चाहे तब हमले कर सकते है. ईरान ने तो हाल ही में यह भी कहा था कि एक घंटे में वह इजरायल को ऐसी जगह बना सकता है, जो रहने लायक नहीं होगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

