Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 अक्टूबर 2026) की खबरों में नेतन्याहू के चुनावी धांधली के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज; 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव, 90% तक सस्ती हुईं दवाएं; जेडी वेंस ने शांति वार्ता के लिए ईरान को भेजा पत्र; CBSE 10th Board Exam 2028: 5 विषय होंगे अनिवार्य प्रमुख रहा.

1. नेतन्याहू के चुनावी धांधली के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

इजरायली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने अरब बहुसंख्यक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धांधली, घूसखोरी, डराने-धमकाने और हिंसा के आरोप लगाए हैं. इस पर इजरायल पुलिस ने नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के आरोपों को समर्थन देने वाले सबूत मिलने से इनकार किया है. इजरायल चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप और गड़बड़ी के आरोपों की जांच होगी. 

पढ़े पूरी खबर……

2. 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव; 90% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के फैसले के बाद देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव किया गया है. इनमें 397 दवाओं यानी करीब 73% के दाम घटाए गए हैं। कुछ दवाओं की कीमतों में 90% से ज्यादा की कटौती हुई है.

पढ़े पूरी खबर……

3. जेडी वेंस ने शांति वार्ता के लिए ईरान को भेजा पत्र

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत करने की दोबारा कोशिश की है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के कट्टरपंथी नेता मोहसिन रेजाई को शांति वार्ता के लिए पत्र भेजा है. इसका मकसद शांति वार्ता दोबारा शुरू करने का रास्ता निकालना है. उधर, ट्रंप ने नए सैन्य अभियान की चेतावनी दी है. 

पढ़े पूरी खबर…...

4. CBSE 10th Board Exam 2028: 5 विषय होंगे अनिवार्य

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2028 में होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलावों की जानकारी दी है। नए नियमों के तहत छात्रों के लिए 5 विषयों की पढ़ाई अनिवार्य होगी। इसके अलावा, छात्र एक अतिरिक्त स्किल सब्जेक्ट भी चुन सकेंगे. बोर्ड के नए नियम 2026-27 में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्रों पर लागू होंगे, जो 2028 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

रूस के ड्रोन हमले से 13 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह दिनोंदिन खतरनाक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है. यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया. नीप्रो शहर में रेलवे स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत और 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. 

पढ़े पूरी खबर……

थेनी सब-जेल से फरार हुए सभी 17 कैदी फिर दबोचे गए: तमिलनाडु के थेनी जिले के एक जेल से 17 कैदी फिल्मी अंदाज में फरार हो थे, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. रात भर सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी 13 की तलाश की जारी थी. अब सभी कैदियों को दोबारा दबोच लिया गया है. ये सभी तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से फरार हुए थे. 

पढ़े पूरी खबर……

हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत, तुराग नदी में मिला शव: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले पूर्व एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. 28 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट सौरी का शव गुरुवार को ढाका की तुराग नदी में मिला. वह 27 अक्टूबर से लापता थे. उनकी मौत के बाद परिवार ने हत्या और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m