महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे में महायुति को बड़ी जीत मिली है. 17 सीटों में से 16 सीटों पर सत्ताधारी भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित गुट) ने जीत हासिल की है. भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है. 6 सीटों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे. 17 सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग हुई थी. आज सभी सीटों के नतीजे सबके सामने आ गए है.
नासिक सीट पर भाजपा के बागी गोकुल गिट्टे ने शिवसेना उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका दिया है. जो यह सीट विपक्ष को मिली है.
महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा. सोमवार को आए 11 सीटों के नतीजों में बीजेपी के 9 MLC को जीत मिली है. नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है. जो बीजेपी से बगावत करके चुनाव लड़े थे.
जीतें हुए उम्मीदवारों की सूची :-
नांदेड़: भाजपा के अमरनाथ राजुरकर जीते, कांग्रेस के रामदास पाटिल हारे
नागपुर (उपचुनाव): भाजपा के डॉ राजीव पोतदार जीते, कांग्रेस के अतुल लोंढे हारे
भंडारा-गोंदिया: भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर जीते, कांग्रेस समर्थित के नरेश ईश्वरकर हारे
छत्रपति संभाजीनगर-जालना: भाजपा के सुहास शिरसाट जीते, हारे गणेश लोखंडे (शिवसेना उद्धव गुट)
परभणी-हिंगोली: शिवसेना के सईद खान जीते, हारे डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना उद्धव गुट)
जलगांव: भाजपा के नंदकिशोर महाजन जीते, हारे शरद तायडे (शिवसेना उद्धव गुट)
सांगली-सतारा: भाजपा के धैर्यशील कदम जीते, हारे अभयसिंह जगताप (एनसीपी शरद पवार गुट)
सोलापुर: भाजपा के राजेंद्र राउत जीते, हारे वसंतराव देशमुख (एनसीपी शरद पवार गुट)
धाराशिव-लातूर-बीड: भाजपा के बसवराज पाटिल जीते, कांग्रेस के महेश देशमुख हारे
अमरावती: भाजपा के प्रवीण पोटे जीते, कांग्रेस के हर्षदीप देशमुख हारे
जहां भाजपा के बागी नेता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है. गोकुल बीजेपी के नेता हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें जीत मिली है.
6 सीटों पर पहले ही महायुति के निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए थे. इन सीटों पर विपक्ष उम्मीदवार खड़ा नहीं रख सका या नाम वापस ले लिए गए, इसलिए महायुति उम्मीदवार बिना मतदान के चुन लिए गए.
वो 6 सीटें जहां पर महायुति ने पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज की :-
- वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली
- यवतमाल
- भंडारा-गोंदिया
- रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
- ठाणे-पालघर
- अहिल्यानगर
इस तरह महायुति ने राज्य के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जीत दर्ज की. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एमएलसी चुनाव के नतीजों ने महायुति सरकार की संगठनात्मक ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है. हालांकि इसके परे एक बात तो एकदम तो साबित होता है कि बागी नेता भविष्य में गठबंधन के लिए चुनौती बन सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

