अनिल सक्सेना, रायसेन। शहर में माहेश्वरी समाज द्वारा लोक आस्था का महापर्व गणगौर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कठिन उपवास रखकर शिव-पार्वती स्वरूप ईसर-गणगौर की विशेष पूजा-अर्चना की।
महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में शिक्षक की बेरहमी: छात्र को पीटने का वीडियो वायरल
पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं
दोपहर बाद मुखर्जी नगर से माता गणगौर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं मंगल गीत गाती और नृत्य करती चल रही थीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिश्र तालाब पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
अंत में विधि-विधान और आरती के साथ तालाब के घाट पर गणगौर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

