लखनऊ। AAP सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर दान चोरी और जमीन खरीद मामले में BJP, RSS और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रभु श्रीराम के नाम पर करोड़ों की चोरी और जमीन खरीद में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

किसानों से जमीन कम रेट पर अधिग्रहित की गई

संजय सिंह के मुताबिक, किसानों से जमीन कम रेट पर अधिग्रहित की गई, जबकि ट्रस्ट की तरफ से उसी इलाके में जमीन कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को प्रति बिस्वा करीब 4.40 लाख रुपये दिए गए, जबकि जमीन खरीद में प्रति बिस्वा करीब 47 लाख रुपये तक भुगतान किया गया।

जमीन खरीद को लेकर भी बड़ा घोटाला

संजय सिंह ने कहा कि पहले 2 करोड़ की जमीन सुल्तान अंसारी से साढ़े 18 करोड़ में खरीदी गई और बाद में 3 करोड़ की जमीन 24 करोड़ में खरीदी गई। उन्होंने नया आरोप लगाते हुए कहा कि मांझा बरेटा में जमीन खरीद को लेकर भी बड़ा घोटाला हुआ है।

READ MORE: चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कहा- आरोप लगना अलग है, लेकिन…

यह हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार

संजय सिंह ने चंपत राय, मनीष बंसल, आलोक बंसल और शिवानी बंसल के नाम लेते हुए जमीन खरीद की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार है और SIT जांच से सच सामने नहीं आएगा।

READ MORE: दूध का दूध और पानी का पानी करेगी SIT… राम मंदिर मामले पर योगी बोले- 500 वर्ष संघर्ष किया, 15 दिन और इंतजार कर लो

सभी लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए

AAP सांसद ने मांग की कि राम मंदिर दान चोरी और जमीन खरीद मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनाई गई कमेटी से कराई जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और वह SIT से समय लेकर सभी दस्तावेज सौंपेंगे।