तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर वन मंडल क्षेत्र से मानवता और वन्यजीव प्रेम की एक बेहद भावुक और सराहनीय खबर सामने आई है। झुकेही बीट में पिछले तीन दिनों से नहर में फंसे एक मासूम हिरण के बच्चे को स्थानीय युवाओं की टीम ने भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवाओं ने न सिर्फ हिरण के बच्चे को बचाया, बल्कि उसके पैर में लगी चोट का प्राथमिक इलाज कराकर उसे सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें: अफसर मनाते रहे, छात्राएं अड़ी रहीं; हॉस्टल छोड़ कलेक्ट्रेट की ओर कूच, Gen-Alpha की हुंकार से कांपा प्रशासन

1 घंटे चली रेस्क्यू; युवाओं ने दिखाई हिम्मत

जानकारी के अनुसार, जंगल से भटककर झुकेही क्षेत्र में आया हिरण का बच्चा अचानक गहरे पानी वाली नहर में गिर गया था और पिछले 3 दिनों से वहीं फंसा हुआ था। मामले की भनक लगते ही स्थानीय युवा सागर, रोहित, धनराज, रंजीत, अतुल और रवि ने एकजुट होकर रेस्क्यू टीम बनाई और नहर में उतरने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंध साबित हुए तो नहीं मिलेगा भरण-पोषण भत्ता? हाई कोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला, सबूतों की अनदेखी पर लगाई फटकार 

इलाज के बाद वन विभाग को सौंपा

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हिरण के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पैर में चोट मिलने पर युवाओं ने पहले उसका प्राथमिक उपचार कराया, फिर झुकेही बीट कार्यालय पहुंचकर बीट प्रभारी सुशील कुमार पांडेय को सुपुर्द कर दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m