प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर की 19 वर्षीय युवती के साथ कार में हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चकरेश जैन को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को उज्जैन जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने उसे 5 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब दूसरे फरार आरोपी और वारदात में प्रयुक्त कार की तलाश में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मिलने उज्जैन आई थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 26 अक्टूबर की रात की है। पीड़िता ने नानाखेड़ा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मुलाकात का घटनाक्रम: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती की पहचान चकरेश जैन से हुई थी। 26 अक्टूबर को युवती इंदौर से बस में सवार होकर उज्जैन आई थी। शाम करीब 5:30 बजे जब वह उज्जैन में मेघदूत होटल के सामने उतरी, तो मुख्य आरोपी चकरेश काले रंग की कार लेकर वहां मौजूद था।

पीड़िता उसकी कार में बैठ गई, जिसके बाद आरोपी उसे घुमाने के बहाने ले गया और रास्ते में कॉफी पिलाई। इसी दौरान कार में एक अन्य व्यक्ति (राजेश पंथी) भी आकर बैठ गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह आरोपी की कार में बैठती हुई दिखाई दे रही थी।

31 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र और भस्म से बाबा का राजा स्वरूप में श्रृंगार,

गुजरात में कार छोड़े जाने की आशंका, दूसरे आरोपी की तलाश

पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार को आरोपी गुजरात तरफ ले जाकर छोड़ आए हैं। कार की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम के वडोदरा जाने की भी जानकारी मिल रही है। इसके अलावा, मामले में नामजद दूसरा आरोपी राजेश पंथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग: 27 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट; तो वहीं भोपाल-इंदौर

रिमांड के दौरान होंगे अहम खुलासे

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने गहन पूछताछ के लिए न्यायालय से 7 दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने मुख्य आरोपी चकरेश जैन को 5 नवंबर तक रिमांड पर सौंपा है। वहीं, न्यायालय में पेशी के दौरान जब आरोपी को बाहर लाया गया, तो वह मीडिया के सामने खुद को इस मामले में झूठा फंसाए जाने की बात कहता नजर आया। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान कार की बरामदगी, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य तकनीकी व भौतिक साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बैतूल दौरा, MP से बीजेपी राज्यसभा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m