अमृतसर. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत फिर से बिगड़ने के कारण उन्हें वीरवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह पिछले दस दिनों में दूसरी बार है जब सीएम भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज सुबह भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है. कुछ अन्य आवश्यक परीक्षणों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी साझा की है.
इसके अलावा, बिक्रम मजीठिया ने एक और पोस्ट ‘एक्स’ पर साझा की. जिसमें उन्होंने लिखा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लीवर सिरोसिस, फेफड़ों में द्रव भरना और हाई लंग प्रेशर जैसी बीमारियों के साथ राइट हार्ट स्ट्रेस है.

उन्होंने मुख्यमंत्री मान की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि उनकी सेहत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. साथ ही, पंजाब सरकार से अपील की कि सीएम, संवैधानिक पद पर आसीन और जनता के प्रतिनिधि हैं, इसलिए उनकी सेहत की जानकारी पारदर्शी रखनी चाहिए.
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग



