हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में आज बड़ा रेल हादसा टल गया। शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किस भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
तराना में जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रव: घटना कैमरे में कैद, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण रेलवे पटरी का टूटना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे की टीम द्वारा तकनीकी जांच प्रारंभ कर दी गयी है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की घटना किस कारण से हुई है। समाचार के लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी थी।

