सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बंजली-सेजावता बायपास स्थित रेलवे समपार फाटक पर ट्रैक पर फंसी एक कार को गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि लोको पायलट की मुस्तैदी और सूझबूझ से ट्रेन की रफ्तार पहले ही धीमी कर ली गई थी, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। घटना के समय गेटमैन के अत्यधिक नशे में होने और मौके पर शराब के गिलास मिलने की बात सामने आई है, जिस पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने जांच के आदेश दिए हैं।
कार रेलवे ट्रैक के बीच फंसी और फाटक बंद हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताल निवासी प्रणव उपाध्याय अपनी कार से ताल से रतलाम आए थे। इसी दौरान जब वे बंजली-सेजावता बायपास स्थित रेलवे समपार फाटक नंबर 192 को पार कर रहे थे, तभी उनकी कार रेलवे ट्रैक के बीच फंस गई और उसी वक्त फाटक बंद हो गया, जिससे कार पटरी पर ही अटकी रह गई। कार चालक ने तुरंत कार से उतरकर वहां तैनात गेटमैन को इसकी सूचना दी और फाटक खोलने को कहा। आरोप है कि गेटमैन नशे की हालत में था और उसने सुध नहीं ली (हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी)। इस दौरान मौके पर शराब के गिलास भी देखे जाने की बात कही जा रही है।
MP नर्मदापुरम के श्री- यंत्रों की विदेशों में बढ़ी धूम: शुद्धता और सटीक माप के कारण बढ़ रही है ग्लोबल डिमांड
ट्रेन और कार की टक्कर
कुछ ही देर में रतलाम से नीमच की ओर जाने वाली वलसाड-हिसार एक्सप्रेस (04728) उसी ट्रैक पर आ गई। दूर से ही ट्रैक पर कार को देख चुके लोको पायलट ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन की रफ्तार काफी हद तक धीमी कर दी। इसके बावजूद ट्रेन कार से जा टकराई, जिससे कार को भारी नुकसान पहुँचा।
पेपर लीक और नकल रोकने सरकार का ऐतिहासिक कदमः देश का पहला राज्य बना MP,
क्रेन से हटाई गई कार, DRM ने दिए जांच के आदेश
घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को रेलवे ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रैक को क्लीयर कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्वनी कुमार ने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
मासूम से दरिंदगीः 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद रेत में दबाकर हत्या की कोशिश,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

