प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम चांदमुख में घरेलू गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग का लाइव वीडियो सामने आया है । वीडियो में आग की भयावह लपटें और धुएं के बीच चिंतमाण थाना प्रभारी हेमराज यादव एवं पुलिसकर्मी बिना समय गंवाए बचाव कार्य करते दिखाई दे रहे है । पुलिस की सूझबूझ और साहस से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया ।
READ MORE: हेडमास्टर की हैवानियत! वैन में जगह नहीं छोड़ी तो 7वीं की छात्रा को डंडों से पीटा, मासूम को लेकर थाने पहुंचे परिजन
जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को डायल -112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम चांदमुख के एक मकान में रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई है । सूचना मिलते ही डायल -112 मौके पर पहुंची । उस समय मकान के तीसरे कमरे में रखा सिलेंडर आग की लपटों से घिरा हुआ था और पूरा कमरा धुएं से भर चुका था ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम वर्मा तथा अन्य पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की मोटर चालू करवाई और कंबल, शॉल सहित मोटे कपड़ों को पानी में भिगोकर सिलेंडर और आग से प्रभावित हिस्से को सावधानीपूर्वक ढंकते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया । लगातार प्रयासों के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया ।
READ MORE: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
पुलिस के अनुसार आग सिलेंडर के आसपास रखे सामान और लकड़ी तक पहुंच चुकी थी । यदि कुछ देर और हो जाती तो आग पूरे मकान में फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था । समय रहते की गई कार्रवाई से जन-धन की संभावित हानि टल गई । इस बचाव अभियान में थाना प्रभारी हेमराज यादव, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक अलकेश सिंह, डायल -112 के पायलट मुकेश और लोकेश सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही । स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया और उनके साहस एवं तत्परता की सराहना की।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। यदि गैस रिसाव या आग लगने जैसी स्थिति बने तो घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत डायल-112 या अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


