अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां 55 वर्षीय महिला सुनीता जैन 55 फीट गहरे कुएं में अचानक गिर गईं। बताया जा रहा है कि, महिला कुएं की मुंडेर पर खड़ी थीं और अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ीं। कुएं में लगभग 7 फीट पानी भरा हुआ था, लेकिन यह अनुपयोगी स्थिति में था।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने महिला को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।
गोली चलने से फैली सनसनीः पुरानी रंजिश में चचेरे भाई को मारी गोली, आरोपी फरार
रेस्क्यू के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। इन सभी ने एसडीआरएफ टीम के कार्य की सराहना की। इस दौरान एसडीआरएफ जवान राहुल रघुवंशी ने बताया कि टीम ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

