कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिला पंचायत CEO ने कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। ग्राम पंचायत कल्याणी के सचिव रामलखन गुर्जर पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के एवज में अवैध राशि मांगने का आरोप था। 

READ MORE: शादी की पहली रात से ही पति… महिला नायब तहसीलदार ने लगाए गंभीर आरोप, इस चीज की डिमांड करने के लगाए आरोप

शिकायत में बताया गया कि स्व. सुरेश जाटव का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सचिव को निलंबित कर दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत आरोली के सचिव गौतम सिंह कौरव को भी निलंबित किया गया है।

READ MORE: सलाखों के पीछे बंद था महिला का पति, इधर दोस्त और बहनोई मिटाते रहे हवस, जेल से बाहर निकालने के नाम पर किया दुष्कर्म

सरपंच ने उनके खिलाफ लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। जिला पंचायत CEO सोजान सिंह रावत ने दोनों मामलों में निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m