इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा के हरसूद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय के आदेश पर करीब 80 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब पर रोड रोलर चलाकर नष्टीकरण कर दिया। जिसमें कुल 1130 पेटी यानी 11023 लीटर शराब को थाना परिसर के पीछे खुले मैदान में रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया है । इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
READ MORE: ग्वालियर में दो नवविवाहिताओं ने किया सुसाइड: एक ने मोबाइल रिचार्ज को लेकर उठाया खौफनाक कदम, दूसरी ने मायके में बाथरूम के अंदर लगाई फांसी
शराब की कुल कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। न्यायालय हरसूद के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी खंडवा की मौजूदगी नष्टीकरण किया गया। हरसूद पुलिस के अनुसार वर्ष 2014 में दर्ज इस प्रकरण में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। लंबे समय से यह शराब थाने के मालखाने में रखी थी। न्यायालय से नष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद आज वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। पहले सभी पेटियों को खोला गया, बोतलों को तोड़ा गया और फिर शराब को जमीन पर फैलाकर उस पर रोड रोलर चलाया गया
READ MORE: सरकारी अस्पताल को इलाज की जरूरत! नसबंदी के बाद भी ठहरा गर्भ, आखिरकार महिला को देना पड़ा बच्चे को जन्म
एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जब्त शराब को लंबे समय तक थानों में रखना सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं होता। न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका नष्टीकरण कर दिया जाता है। इससे मालखाने भी खाली होते हैं। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में जब्त शराब का नष्टीकरण किया जाएगा।

