कुमार इंदर, जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले के बरगी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तिनसी में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर रोजगार सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रोजगार सहायक दिलीप साहू को मकान का पट्टा बनवाने के एवज में 19 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
मकान पट्टे के एवज में मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता राजकुमारी परस्ते ने अपने मकान का शासकीय पट्टा बनवाने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था। आरोप है कि पट्टा जारी कराने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रोजगार सहायक दिलीप साहू ने पीड़िता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
दतिया उपचुनाव 2026: BJP पहुंची चुनाव आयोग, जीतू पटवारी के खिलाफ की शिकायत,
लोकायुक्त ने ऐसे बिछाया जाल
परेशान होकर पीड़िता राजकुमारी परस्ते ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। जैसे ही पीड़िता सोमवार को ग्राम पंचायत भवन तिनसी पहुंची और रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 19,000 रुपये रोजगार सहायक दिलीप साहू को दिए, वैसे ही घात लगाए बैठी लोकायुक्त पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं रेड्डी का बड़ा बयानः FPO घोटालों की कड़ाई से हो जांच,
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी रोजगार सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
नशे में धुत युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा: हाथ में धारदार हथियार लेकर फैलाई दहशत, Video वायरल
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


