कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच सियासी पारा गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने पटवारी के चुनावी भाषण को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उनके दतिया प्रवेश और चुनाव प्रचार पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की बड़ी मांग की है।
दर्ज कराई लिखित शिकायत
भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एस.एस. उप्पल (प्रदेश संयोजक, निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में जीतू पटवारी द्वारा दतिया में दिए गए हालिया चुनावी भाषण पर कड़ा ऐतराज जताया गया है।
भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साईं रेड्डी का बड़ा बयानः FPO घोटालों की कड़ाई से हो जांच,
‘निराधार, भड़काऊ और मनगढ़ंत बयानबाजी’
शिकायत पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस प्रशासन और शासकीय तंत्र पर बेहद गंभीर, निराधार और भड़काऊ आरोप लगाए हैं- पटवारी ने अपने भाषण में दावा किया कि भाजपा ने चुनाव के लिए 50 करोड़ रुपये मंगाए हैं और दतिया के हर घर में 5-5 हजार रुपये बांटकर वोट खरीदे जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस वाहनों, सरकारी कर्मचारियों और पुलिस बल के जरिए पैसे व शराब की पेटियां पहुंचाने जैसे अनर्गल आरोप लगाए। भाजपा का कहना है कि ये बयान पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं, जिसका मकसद मतदाताओं में भ्रम, अविश्वास और आक्रोश पैदा करना है
BJP की मुख्य मांग
भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रचार और प्रवेश पर प्रतिबंध: दतिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शेष अवधि के लिए जीतू पटवारी के प्रवेश और जनसभाओं/प्रचार पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। भाजपा का दावा है कि इस तरह के बयानों से दतिया में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। प्रतिबंध लगाने से क्षेत्र के मतदाता निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा की इस आक्रामक शिकायत के बाद दतिया उपचुनाव का सियासी माहौल और अधिक गर्मा गया है। अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं।
‘आज भंग होगी नगर पालिका…’ बीजेपी महामंत्री की पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल,
जीतू पटवारी के सभी आरोप प्रमाणित
जीतू पटवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत पर कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा- शिकायत में बीजेपी ने पटवारी के दतिया चुनावी भाषण पर आपत्ति जताई है। उनके सभी आरोप प्रमाणित है। दतिया उपचुनाव चुनाव हार भाजपा को स्पष्ट दिख रही है। दतिया में जीतू घर-घर पहुंच रहे हैं इससे भाजपा को तकलीफ है। जीतू और कांग्रेस नेताओं में दतिया में माहौल बनाया है। दतिया में अहंकारी का टिकिट कटा इसके भाजपा के कार्यकर्ता सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए जीतू को प्रतिबंधित करने की मांग की गई। विजयपुर का चुनाव किसी से छुपा हुआ नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता शिकायत कर रहे हैं। बीजेपी दो दिन में धनबल का उपयोग करने जा रही है।
खंडवा में बटालियन की घोषणा: CM डॉ मोहन बोले- तुर्की के खलीफा की कुर्सी की लड़ाई में
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


