कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में हुए एक बहुत बड़े फर्जीवाड़े (Scam) का भंडाफोड़ हुआ है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए भिंड और मुरैना जिले की कुल 19 सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर दी है। इस पूरे घोटाले में बिना फसल बोए ही फर्जी किसानों के नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में गेहूं बेचना दिखाया गया था, जिससे अब करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

मुरैना में 20 लोगों पर FIR, 15 पटवारी सस्पेंड

मुरैना जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 सहकारी समितियों पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले में 10 समिति प्रबंधक और 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नामजद आरोपी बनाया गया है। हल्का पटवारियों की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी उजागर होने के बाद 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में पहुंचा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

बिना जमीन और फसल के बेच दिया ‘कागजी’ गेहूं

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कई असली किसानों की जमीन पर उनके नाम का फर्जी इस्तेमाल कर रिकॉर्ड में गेहूं की बिक्री दिखा दी गई। वास्तव में उन जमीनों पर या तो वो फसल थी ही नहीं, या फिर किसानों को इस बात की भनक तक नहीं थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

भिंड में भी हड़कंप, खातों की रकम होल्ड

भिंड जिले के लहार, रौंन और मिहोना क्षेत्र की 09 समितियों के प्रबंधक और ऑपरेटर भी अब इस जांच और एफआईआर के दायरे में आ चुके हैं। भिंड में 23 फर्जी किसानों के नामों को लेकर की गई शुरुआती जांच से कलेक्टर के.एल. मीणा असंतुष्ट नजर आए, जिसके बाद उन्होंने और गहन जांच के आदेश दिए हैं। फर्जीवाड़े के जरिए जिन खातों में सरकारी राशि ट्रांसफर की गई थी, प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन बैंक खातों में रकम को होल्ड (फ्रीज) करवा दिया है। आरोपी प्रबंधकों पर विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई के लिए जिला सहकारी बैंक को भी पत्र लिखा जा चुका है।

MP Morning News: मोहन यादव का राजगढ़ दौरा, UCC ड्राफ्ट तैयार और 9 साल बाद कर्मचारियों के प्रमोशन की खुली राह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m