चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी पंकज यादव को सहयोग विभाग और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा भवन में प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी योजनाओं और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की नई नियुक्तियों से प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।