कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने एक साथ 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग और ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इस फैसले के बाद कई जिलों में खाली पड़े पद भरने की तैयारी तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (DRA) पद से प्रमोट हुए अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल बढ़ गई है और नए जिलों में कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी 33 अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है। यह आदेश विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS) द्वारा 2 जून 2026 को जारी किया गया है।

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से राजस्व प्रशासन को गति मिलेगी और कई जिलों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर कामकाज तेज होगा।