कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध उत्खनन (Illegal Mining) और खनिजों के अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों पर भारी-भरकम जुर्माना ठोका है।
दर्दनाक हादसाः वाइनशॉप के पीछे रिटायर्ड शिक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत
96 मामलों में कार्रवाई
माइनिंग विभाग (Mining Department) द्वारा कलेक्टर न्यायालय में दर्ज कराए गए कुल 96 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया गया है। इन सभी मामलों को मिलाकर कुल 6 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। एक अकेले मामले में ₹40 लाख से ज्यादा की पेनाल्टी लगाई गई है। कार्रवाई की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक विशिष्ट प्रकरण में ही दोषियों पर 40 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। यह बड़ी कार्रवाई अभिलाष तिवारी एवं अन्य के खिलाफ दर्ज मामलों में की गई है।
‘ससुराल वाले जीने नहीं देंगे, मेरा दम घुट रहा है…’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आई
2022 से चल रहा था मुकदमा
बता दें कि खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन का यह मुख्य मुकदमा साल 2022 में दर्ज करवाया गया था, जिस पर लंबे समय से कलेक्टर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

