रमेश सिन्हा, पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत चारभाटा में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 500 किलो महुआ लहन भी बरामद हुआ, जिसे आबकारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि महुआ शराब बनाने के लिए केमिकल का भी उपयोग किया जाता था।

आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध शराब की भट्टी संचालित कर रहे थे। पिथौरा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H