शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले रेस्टोरेंट और फूड प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभाग की टीम ने शहर के चार प्रमुख प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की, जहां भारी गंदगी, एक्सपायरी प्रोडक्ट और सड़ा-गला सामान मिलने पर कड़ा एक्शन लिया गया है।

खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया

दरअसल विभाग ने गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स, अमानता रेस्टोरेंट, रंजीत रिजॉर्ट, द सेलेस्टील पार्कप्र मुख में खामियांभारी गंदगी, एक्सपायरी मसाले, खराब प्याज, फ्रिज की दाल मखनी में बदबू आने पर बड़ी कार्रवाई। इस दौरान गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया। जब्त 20 किलो खराब प्याज नष्ट, कर खाद्य नमूने सैंपल के लिए लैब भेजे गए। बताया जाता है कि गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में पैकेट वाले मसाले एक्सपायरी मिले और किचन में भारी गंदगी पाई गई।

मानकों के उल्लंघन की पुष्टि

इसी तरह द सेलेस्टील पार्क में भी मसाले के पैकेट एक्सपायरी मिले। फ्रिज में रखी दाल मखनी से बदबू आ रही थी। मौके पर 20 किलो खराब प्याज को नष्ट कराया गया। गुणवत्ता की जांच के लिए मूंग दाल, तुवर दाल और आटे के 3 नमूने (सैंपल) लेकर लैब भेजे गए। अमानता रेस्टोरेंट और रंजीत रिजॉर्ट में साफ-सफाई के भारी अभाव और मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। टीम द्वारा सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं तथा विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई जारी रहेगी

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में शहर के अन्य भोजनालयों और कैटर्स पर भी इस प्रकार की औचक निरीक्षण कार्रवाई जारी रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m