बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों की माने तो मौके से 300 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स बनाने का केमिकल जब्त किया गया है। ये पूरा मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव के करीब जंगल का है। 

READ MORE: Indore Elephant Case: रिक्शा चालक की मौत के बाद वन विभाग का बड़ा एक्शन, महावत को नोटिस, हाथी की एंट्री पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कार्रवाई करने गई पुलिस टीम को चमका देकर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का संचालन करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में एडमी ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक स्कार्पियों वाहन को जब्त किया है। कई थानों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी है।  

READ MORE: ‘बस ‘शकुंतला’ को घर पहुंचा दो…’, ग्वालियर में पालतू मादा ‘तोते’ की अनोखी तलाश, ढूंढ़कर लाने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम  

इस कार्रवाई के दौरान अच्छी बात यह रही कि एमडी ड्रग्स बनाने का कारोबार शुरू करने से पहले ही पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा कर दिया। नहीं तो नशे की एक बड़ी खेप नौजवान युवाओं तक पहुंच सकती थी। पुलिस ने इस कार्रवाई को मानपुरा गांव के करीब एक जंगल में अंजाम दिया है। वहीं इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं फरार आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इस ड्रग्स फैक्ट्री के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है। इसके अलावा गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m