संजय पाटीदार, भोपाल। रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल द्वारा 8 से 14 जून 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई। आरपीएफ ने ज्वलनशील सामग्री की तस्करी, यात्री सामान चोरी और मादक पदार्थो की तस्करी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की। मिशन संरक्षा अभियान के तहत आरपीएफ सीआईबी भोपाल ने 8 जून को भोपाल रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस में जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से पांच कार्टून में रखे 22 पैकेट ज्वलनशील पटाखे बरामद किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 33 हजार 420 रुपये बताई गई है। मामले में रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
READ MORE: MP में ई-अटेंडेंस की तकनीकी खामियों से शिक्षक-कर्मचारी परेशान, उपस्थिति दर्ज कराने में आ रही दिक्कतें
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 10 जून को आरपीएफ सीआईबी भोपाल और जीआरपी इटारसी की संयुक्त टीम ने यात्री सामान चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 60 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया गयाजिसे बाद में शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया।मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत 11 जून को आरपीएफ इटारसी और थाना पथरोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोंडवाना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 किलो 575 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.60 लाख रुपये है। बरामद गांजा और आरोपियों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना पथरोटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
READ MORE: विदिशा में बेटी की मौत पर उठे सवाल, पिता बोले- आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं? दहेज प्रताड़ना का आरोप
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक, सतर्क निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वित कार्रवाई के माध्यम से आरपीएफ सुरक्षित और भरोसेमंद रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

