हेमंत शर्मा, इंदौर। राज्य साइबर सेल ने ऑनलाइन लोन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने खुद को “लोन सारथी” कंपनी की कर्मचारी बताकर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से करीब 28.68 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। फरियादी डॉ. अनीष कश्यप निवासी इंदौर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल सबूतों की तकनीकी जांच शुरू की।
READ MORE: शादी के चक्कर में गंवाई जान: 1000 किलोमीटर दूर से आई महिला की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि ठगी की रकम एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई थी और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर दिल्ली निवासी आरोपी रितिका सेठी और उसके परिवार से जुड़े पाए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए इंदौर आने वाली है। इसके बाद साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई और पिपलियाहाना इलाके से महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
READ MORE: होटल में धर्मांतरण का खेल! मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन में मचा बवाल, हिंदू संगठन ने किया हंगामा
पूछताछ में आरोपी ने फरियादी से बड़ी रकम लेना स्वीकार किया। तकनीकी सबूत, बैंक दस्तावेज और मोबाइल नंबरों की CAF डिटेल के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

