रवि रायकवार, दतिया। पंडोखर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतिका की शिनाख्त कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। थाना पंडोखर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

READ MORE: फाइनेंस कंपनी की डकैती! घर में घुसकर छीने 2 लाख रूपए, पति के मृत्यु-भोज के लिए रखे थे रूपए, 4100 रूपए की अंतिम किश्त थी बाकी

पुलिस के अनुसार आरोपी बंटी दोहरे निवासी मेघाना पाली, इंदरगढ़ जिला दतिया, सूरत (गुजरात) की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी पहचान जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला अंजली (परिवर्तित नाम) से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन आरोपी पहले से शादीशुदा था।

बताया गया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी द्वारा दूरी बनाने पर महिला ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी की पत्नी को अश्लील संदेश एवं धमकियां भेजना शुरू कर दिया, जिसकी शिकायत थाना भांडेर में दर्ज कराई गई थी।

READ MORE: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! कुएं में तैरते मिले युवक-युवती के शव… बाहर मिला सिंदूर और संदिग्ध सामान; प्यार, दबाव या साजिश? डबल डेथ से सनसनी 

23 मई 2026 को महिला सूरत से दतिया पहुंची और आरोपी से मिली। आरोपी उसे बातचीत के बहाने नदी के पुराने पुल के पास ले गया। वहां मोबाइल चेक करने पर आरोपी को पत्नी से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी मिली, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में महिला का उसकी चुन्नी से गला घोंट दिया और बेहोशी की हालत में उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m