कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है।अब शहर के व्यस्त चौराहों और तिराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रखे जा रहे हैं।
READ MORE: नौतपा का फायर मोड ऑन: 25 मई से आग उगलेगा आसमान, पारा 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार
दरअसल ASP ट्रैफिक अनु बेनीवाल का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण रेड सिग्नल पर लंबे समय तक रुकना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। इसी को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि वाहन चालक बिना ज्यादा देर रुके आसानी से निकल सकें।
READ MORE: भविष्य के इंजीनियरों की शर्मनाक करतूत: डीएवीवी आईईटी में फाइनल ईयर के छात्रों ने मचाया हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, DAVV प्रशासन रोकेगा रिजल्ट
हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ब्लिंकर मोड के दौरान भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं। आपको बता दे कि शहर में शुरुआत तौर पर 05 सिग्नल पर यह ट्रायल शुरू किया,जिसके बाद वाहनों के दबाव को देखते हुए अन्य चौक चौराहों को चिन्हित कर उन्हें भी इस व्यवस्था से जोड़ा जा रहा हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

