कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से एक बड़ा और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां इलाज करने के बजाय मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अवैध वसूली करने का मामला उजागर हुआ है। घटना का ऑडियो और वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले एक मरीज को सही उपचार देने के बजाय कथित तौर पर निजी अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित मरीज को ‘आशीष हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया, जहां आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उससे अतिरिक्त पैसों की मांग की गई। आरोप है कि मरीज का आयुष्मान कार्ड इस्तेमाल कर 47,000 रुपए की राशि काट ली गई, इसके बावजूद डॉक्टरों द्वारा 30,000 रुपए अतिरिक्त देने का दबाव बनाया गया। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने अतिरिक्त पैसे देने से असमर्थता जताई, तो रात करीब 10 बजे पीड़िता को बिना पूरा इलाज किए ही अस्पताल से बाहर कर दिया गया।
28 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
डॉक्टर का ऑडियो आया सामने और जांच के आदेश
इस पूरे मामले में निजी अस्पताल के डॉक्टर अंकुर बंसल का मरीज के परिजनों से पैसों की मांग करते हुए एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो और ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है, जिसके चलते सीएमएचओ (CMHO) और मेडिकल कॉलेज के डीन ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लिया है। प्रशासन ने एक विशेष जांच टीम (Inquiry Team) का गठन कर पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


