सुरेश परतागिरी, बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बीजापुर जिले में सड़कों के निर्माण में अनियमितता और करोड़ों रुपए की गड़बड़ी के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में चार अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

PMGSY के ईई रूपेंद्र भूआर्य ने कहा कि अधिक रुपयों की भुगतान व सड़कों में अनियमितता को लेकर हमारे विभाग के चार अधिकारियों – कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई सरकार ने की है। अभी मामले की जांच जारी है। निलंबित लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जो भी ठेकेदार संलिप्त हैं, उन पर पैसा रिकवरी व FIR की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार तत्कालीन ईई सुरेश नागेश, एसडीओ मुविष लहरे, सुरेश बांदे एवं सतानंद महिकवार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि पीएमजीएसवाय की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं कार्यों में गुणवत्ता, भुगतान और अन्य अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शिकायतों की जांच के बाद विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीएमजीएसवाय में हुई गड़बड़ियों को लेकर चार लोगों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद विभागीय कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H