सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष बढ़ती ही जा रही है. शनिवार को हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर हमला किया. यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने रियाद में अरामको की एक सुविधा पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. हूतियों का कहना है कि यह हमला यमन की राजधानी सना और दूसरे प्रांतों पर सऊदी हमलों के जवाब में किया गया.
यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने रियाद में सऊदी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया. इससे सऊदी अरामको फैसिलिटी में आग लग गई.
सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है. विद्रोहियों का दावा है कि यह हमला यमन में सऊदी अरब के हमलों का जवाब है. हमले में रियाद में स्थित सऊदी अरामको फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है. फैसिलिटी से आग की लपटें और काले धुएं को उठते हुए देखा गया है.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. हूतियों ने पिछले हफ्ते यानबू में भी अरामको की सुविधाओं पर हमले का दावा किया था, जबकि सऊदी अरब ने छह मिसाइलें रोकने की बात कही थी.
हूतियों के मुताबिक उन्होंने इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन दोनों का इस्तेमाल किया. उनका कहना है कि यह कार्रवाई बदले के तौर पर की गई है.
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शनिवार को रियाद में अरामको की फैसिलिटी के पास धुएं और आग का गुबार उठता देखा गया. हालांकि, सऊदी अधिकारियों की ओर से अरामको की फैसिलिटी पर हमले की तत्काल कोई पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद इलाके में हलचल देखी गई. हालांकि, इस हमले से अरामको की सुविधा को कितना नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

