Rajasthan News: जयपुर में एटीएस की कार्रवाई के बाद सामने आए खुलासों ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल सदस्य बबीता धाकड़ अब 7 दिनों की रिमांड पर है। पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, वो किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही हैं। बबीता करीब 2 साल से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी।

उसे भारतीय सेना के जवानों को टारगेट करने की खास ट्रेनिंग दी गई थी। वह अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार सेना के जवानों से संपर्क साध रही थी।
सोशल मीडिया बना आतंक का अड्डा
बबीता धाकड़ का फेसबुक अकाउंट अब एटीएस की रडार पर है। प्रोफाइल खंगालने पर जांचकर्ताओं को जैश-ए-मोहम्मद का झंडा और संदिग्ध फोटो-वीडियो मिले हैं। बबीता के पास हथियारों के साथ वाली तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बबीता जैश की महिला विंग जमात-उल-मुमिनात का हिस्सा थी। उसका काम भारत की युवतियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकी संगठन से जोड़ना था। वह जयपुर के वाटिका इलाके में अपने मां-बाप के साथ रह रही थी, जबकि मूल रूप से वह गंगापुर सिटी की रहने वाली है।
अबू-उबैदाह के प्यार में फंसी, खदीजा बनी बबीता
पूछताछ में बबीता ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती पाकिस्तान के अबू-उबैदाह से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उसने बताया कि अबू-उबैदाह और एक पाकिस्तानी मुफ्ती ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। ऑनलाइन कलमा पढ़कर उसने अपना नाम खदीजा रख लिया था। मिली जानकारी के अनुसार बबीता पाकिस्तान जाना चाहती थी। उसे नेपाल, सऊदी अरब या यूएई के रास्ते पाकिस्तान बुलाया जाना था। पाकिस्तान से उसे सारा खर्चा क्रिप्टो करेंसी के जरिए देने का वादा किया गया था।
बबीता अब एटीएस के सामने अपने नेटवर्क के बाकी साथियों के नाम उगल रही है। सुरक्षा एजेंसियों की नजरें अब उन सभी अकाउंट्स पर हैं, जिनसे बबीता ने पिछले दो सालों में बातचीत की थी। क्या वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाली थी? एटीएस की पूछताछ में आने वाले दिनों में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- राव हॉस्पिटल की फायर NOC में फर्जीवाड़ा: FIR होते ही संचालक राजू साहू फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- 23-24 अक्टूबर को इंदौर में होगा मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026, निवेश और नवाचार का केंद्र बनेगा एमपी
- मुजफ्फरपुर में महाअष्टमी पर 5001 दीपों से जगमगाया नवदुर्गा मंदिर, भव्य महाआरती में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
- जम्मू में आर्मी अफसर की पत्नी पर जासूसी का आरोप, FIR दर्ज : LoC, अरुणाचल पर कर रही थी रिसर्च ; ChatGPT से बनाए नोट्स
- मुस्लिम बुजुर्ग महिला के निधन पर गांव में थम गई रामलीला, बिजनौर की इस खबर ने जीता देश का दिल
